फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Roadways will run normal bus to Kathmandu.

काठमांडू के लिए साधारण बस चलाएगा यूपी रोडवेज

Sat, 29 Nov 2014 12:58 AM IST
कौशांबी/अमर उजाला, प्रिया गौतम
कौशांबी/अमर उजाला, प्रिया गौतम Updated Sat, 29 Nov 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways will run normal bus to Kathmandu.

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (डीटीसी) के बाद अब यूपी रोडवेज भी नेपाल की राजधानी काठमांडू तक बसें चलाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


रोडवेज मुख्यालय ने केंद्र सरकार को काठमांडू तक चार साधारण बसें चलाने की अनुमति देने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें दो दिल्ली और दो बसों को वाराणसी से चलाने का प्रस्ताव है।

आरएम पीके बोस ने बताया कि दिल्ली से काठमांडू के लिए चलने वाली वॉल्वो बसों का किराया बहुत ज्यादा है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए साधारण बसों को चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले परिवहन विभाग ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर अनुमति मांगी है। दिल्ली से काठमांडू की बस को आनंद विहार या कश्मीरी गेट आईएसबीटी से चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गाजियाबाद रीजन के साथ मेरठ और नोएडा के यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा दो वाराणसी से चलाई जाएंगी।

केंद्र से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही बसों के किराए का निर्धारण किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली से चलने वाली वॉल्वो बसों का किराया 2300 रुपये प्रति यात्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed