फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP roadways bus accident in NH 91 to deep pit one died

350 किमी यात्रा तय कर चुकी थी बस, ड्राइवर को आई नींद और हो गया यह हादसा

Tue, 28 Aug 2018 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी Updated Tue, 28 Aug 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
UP roadways bus accident in NH 91 to deep pit one died
demo pic

कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव लुहारली के पास मंगलवार को यूपी रोडवेज की एक बस एनएच-91 से नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायल हुए। बस शाहजहांपुर डिपो की थी और दिल्ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने पर हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक व परिचालक फरार हो गए।

विज्ञापन


शाहजहांपुर डिपो की एक बस सोमवार रात को दिल्ली के लिए निकली थी। मंगलवार सुबह पांच बजे बस एनएच-91 दादरी कोतवाली क्षेत्र में लुहारली गांव के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित हो गई, जिससे गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। 
विज्ञापन


बस में 30 यात्री सवार थे। हादसा होने पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में गिरीश चंद व हरीराम निवासी विजय एन्क्लेव डाबरी, रामनरेश निवासी पल्ला कॉलोनी फरीदाबाद, जितेंद्र निवासी गुन्नौर संभल, प्रवीण निवासी मैसूरपुर शाहजहांपुर, रामकुमार निवासी बुद्धवाना शाहजहांपुर, अजय निवासी शाहजहांपुर और मुन्ना लाल निवासी शाहजहांपुर समेत 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।


इनमें से रामकुमार की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। बाकी निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद चले गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं हादसे के बाद बस के चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed