{"_id":"6661f64113ea48c2cb078a1a","slug":"up-rera-issues-notice-to-nine-builders-not-coming-for-hearing-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी रेरा की बड़ी कार्रवाई: सुनवाई पर नहीं आ रहे नौ बिल्डरों को नोटिस, उपस्थित न होने पर दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी रेरा की बड़ी कार्रवाई: सुनवाई पर नहीं आ रहे नौ बिल्डरों को नोटिस, उपस्थित न होने पर दी चेतावनी
Thu, 06 Jun 2024 11:18 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:18 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि ई-कोर्ट के माध्यम से बिल्डरों से जुड़ी 24 शिकायतों पर सुनवाई चल रही है। जिसमें बिल्डर सुनवाई में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस कारण शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने सुनवाई पर नहीं आने पर 9 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। रेरा ने चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई पर नहीं पहुंचने पर बिल्डरों के खिलाफ आदेश जारी किया जाएगा। बिल्डरों के कारण खरीदारों की 24 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सभी बिल्डर गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के हैं।
विज्ञापन
यूपी रेरा के अधिकारियों ने बताया कि ला रेसिडेंसिया डेवलपर्स, न्यूटेक प्रोमोटर्स एंड डेवलपर्स, मॉर्फीयस प्रो-डेवलपर्स, वोकेशनल एजुकेशन फाउंडेशन, शौर्यपुरम-एलटीपीएल, पंचशील बिल्डटेक, अंसल हाउसिंग, ऑपुलेंट इंफ्रा डेवलपर्स और अंसल लैंडमार्क टाउनशिप को नोटिस जारी किया गया है। ई-कोर्ट के माध्यम से इन बिल्डरों से जुड़ी 24 शिकायतों पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
जिसमें बिल्डर सुनवाई में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस कारण शिकायतें लंबित हैं। अगली सुनवाई जून, जुलाई और अगस्त में होनी है। सुनवाई से पहले सभी को पंजीकृत मोबाइल नंबर व ई-मेल पर सूचना दी जाएगी। चेतावनी दी है कि अगर इस बार भी सुनवाई में उपस्थित नहीं होने पर एकतरफा आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन