फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP RERA in action: Ban on new project registration of Supertech and Ansal

एक्शन में यूपी रेरा : सुपरटेक और अंसल के नए प्रोजेक्ट पंजीकरण पर रोक, नहीं माने थे आदेश

Mon, 20 Sep 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Sep 2021 05:46 AM IST
सार

यूपी रेरा ने आदेशों का पालन न करने वाले बिल्डरों पर शुरू की सख्ती। दिसंबर तक रहेगी रोक और अन्य बिल्डरों पर भी कार्रवाई की तैयारी। 

विज्ञापन
UP RERA in action: Ban on new project registration of Supertech and Ansal
demo pic...

विस्तार

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। आदेशों की लंबित सूची होने पर बिल्डरों के नए प्रोजेक्ट का पंजीकरण नहीं होगा। यूपी रेरा ने सुपरटेक और अंसल बिल्डर के नए प्रोजेक्ट के पंजीकरण पर दिसंबर तक रोक लगा दी है। इसी तरह अन्य बिल्डरों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुपरटेक और अंसल बिल्डर के पास लंबित आदेशों की संख्या काफी ज्यादा है। दोनों बिल्डरों को कई बार समय दिया गया साथ ही जुर्माना भी लगाया गया। अब इनके नए प्रोजेक्ट का पंजीकरण नहीं होगा। सभी आदेशों का पालन होने के बाद ही पंजीकरण किया जाएगा। यूपी रेरा में 36 हजार से अधिक खरीदार शिकायत कर चुके हैं। इनमें से करीब 30 हजार शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, लेकिन ज्यादातर आदेशों का बिल्डरों ने पालन नहीं किया है। आदेश जारी होने के बाद भी खरीदार न्याय के लिए भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


यूपी रेरा के 50 प्रतिशत से अधिक आदेश अभी भी बिल्डरों के पास लंबित हैं। खरीदारों की शिकायत पर यूपी रेरा बिल्डरों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) भी जारी कर रहा है। अरबों रुपये की आरसी जारी की जा चुकी है। वहीं यूपी रेरा कई बार बैठक कर बिल्डरों को लंबित आदेशों को पूरा करने का समय दे चुका है, लेकिन उसका भी असर नहीं हो रहा। पिछले साल से अभी तक 50 से अधिक आदेशों में बिल्डरों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। मामले में अब यूपी रेरा ने अब बिल्डरों के नए प्रोजेक्ट के पंजीकरण पर रोक लगाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसी जारी होने पर भी नहीं हो रही वसूली
यूपी रेरा की आरसी पर भी बिल्डरों से वसूली नहीं हो रही है। सभी जिलों में यूपी रेरा की आरसी लंबित है। इसका मुख्य कारण बिल्डरों के बैंक अकाउंट में पैसा नहीं होना है। गौतमबुद्घ नगर में ही करोड़ों रुपये की आरसी लंबित है। प्रशासन 344 करोड़ की संपत्ति भी कुर्क कर चुका है। संपत्ति की नीलामी नहीं हो पा रही है। इस कारण खरीदारों का पैसा फंसा हुआ है। कई खरीदार हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं।


आदेशों का पालन नहीं करने वाले बिल्डरों पर सख्ती की जा रही है। सुपरटेक और अंसल के नए प्रोजेक्ट के पंजीकरण पर दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। उसके बाद समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जाएगा। - बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed