{"_id":"d6aa344f7a74d803ebd31ccb26044d23","slug":"up-power-corporation-strict-on-capacitor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपको भी लगवाना होगा कैपेसिटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपको भी लगवाना होगा कैपेसिटर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Mar 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने कैपेसिटर पर सख्ती दिखाते हुए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विद्युत निगम नियामक आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारी में जुट गया है। बिजली को बचाने में कैपेसिटर एक महत्वपूर्ण उपकरण है।
अभी तक इसका उपयोग बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में होता आ रहा है, लेकिन आयोग ने सभी श्रेणियों में इसे अनिवार्य कर दिया है।
यह भी पढ़ें: इन इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली
नियामक आयोग ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि कैपेसिटर के जरिए होने वाले लाइन लॉस को बचाया जा सकता है। इसके अलावा सभी जगह बिजली की सप्लाई एक सामान होगी।
प्रदेश के सभी निगमों में इसे एक साथ लागू करने की बात कही गई है। पश्चिमांचल विद्युत निगम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कैपेसिटर को लागू कर दिया है।
इसमें औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय, कमर्शियल और संस्थागत क्षेत्रों में कैपेसिटर अनिवार्य हो चुका है। इसे सभी जगह लगवाने की जिम्मेदारी बिजली विभाग की है।