जनता को कानून का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस कभी-कभी खुद ही नियम-कायदों को तोड़ने लगती है। ऐसे ही एक मामले की वीडियो और फोटो वायरल हुई हैं, जिसमें दो पुलिसकर्मी सरकारी जीप में बैठकर शराब के जाम टकराते हुए दिख रहे हैं।
बचाव की कोशिश
2 of 6
up police drinking alcohol in pcr
- फोटो : अमर उजाला
कई सोशल साइटों पर नगर के लोग पुलिसकर्मियों की इस हरकत को देख रहे हैं। मामला पुलिस विभाग तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।
3 of 6
up police drinking alcohol in pcr
- फोटो : अमर उजाला
रविवार देर रात औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के निकट औरंगाबाद थाने में तैनात जीप चालक ओमपाल सिंह यादव और आरक्षी श्याम सिंह जीप को सड़क किनारे खड़ी करके उसके अंदर शराब पी रहे थे। उनके शराब पीने की वीडियो और फोटो ट्विटर और व्हाट्सएप पर वायरल हो गईं। मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर एसएसपी मुनिराज जी ने एसपी सिटी को मामले की जांच के आदेश दिये। एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी देर रात औरंगाबाद थाने पहुंचे।
4 of 6
up police drinking alcohol in pcr
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी को दोनों ही पुलिसकर्मी थाने से गायब मिले। न तो थाने में वह जीप थी और न ही दोनों पुलिसकर्मी। बताया गया कि सीओ सिटी के बुलाने पर भी दोनों मौके पर नहीं आए। सीओ सिटी ने एसएसपी को पूरे प्रकरण की जानकारी दी, जिसके बाद एसएसपी मुनिराज जी ने कांस्टेबल ओमपाल सिंह यादव और आरक्षी श्याम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
5 of 6
up police drinking alcohol in pcr
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी की कार्रवाई से दोनों पुलिसकर्मियों को बचाने की भी कोशिश की गई। दोनों पुलिस कर्मियों से खांसी का सिरप मंगाया गया। इसके बाद सिरप पीते हुए भी फोटो वायरल की गई। खास बात ये रही कि केवल उन्हीं ग्रुप पर यह फोटो वायरल की गईं, जिन पर शराब पीते हुए फोटो व वीडियो वायरल हुई। लेकिन एसएसपी ने बचाव की सभी कोशिशों पर पानी फेरते हुए दोनों को निलंबित कर दिया।