फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Police Play Hidden Game of pistol robbery in Delhi NCR

यूपी पुलिस का कारनामा, पिस्टल लूट की वारदात दबाने को किया ऐसा खेल

Thu, 16 May 2019 07:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जारचा/ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जारचा/ग्रेटर नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 16 May 2019 07:25 PM IST
सार

-पीड़ित से झूठी सूचना देने का वीडियो बनवा मीडिया ग्रुप पर डाला
-पीड़ित पर ही धारा 151 के तहत कार्रवाई कर भेजा दिया जेल
-लूट में शामिल बदमाशों को पकड़ा, तब खुली जारचा पुलिस कलई

विज्ञापन
UP Police Play Hidden Game of pistol robbery in Delhi NCR
यूपी पुलिस फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में चौना गांव के पूर्व फौजी से बदमाशों ने पिस्टल लूट लिया था। इस मामले को दबाने के लिए जारचा पुलिस ने पीड़ित पर ही कार्रवाई कर दी। पीड़ित फौजी की वीडियो बनाकर पिस्टल लूट की घटना की फर्जी करार दे दिया। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस ने फौजी से पिस्टल लूट के मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पिस्टल भी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


जारचा कोतवाली क्षेत्र के चौना गांव निवासी पूर्व फौजी ओमकार शर्मा से बीते 07 मई को चार हथियार बंद बदमाशों ने पिस्टल लूट ली थी। ओमकार शर्मा ने तुरंत ही 100 नंबर पर पिस्टल लूट की सूचना पुलिस को दी। जारचा पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए घटना को ही फर्जी करार देने में जुटी रही। दो दिन बाद पीड़ित ओमकार का एक वीडियो तैयार कराया गया, जिसमें पुलिस के दबाव में ओमकार ने पिस्टल लूट की घटना को फर्जी बता दिया।
विज्ञापन


जारचा पुलिस ने घटना को फर्जी करार देते हुए लूट की झूठी सूचना देने पर ओमकार के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। इसके बाद जारचा पुलिस शांत बैठ गई। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के मोदीनगर में कादरबाद पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेंट्रो कार में सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसके बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाशों में असलम उर्फ नटिया, इसरार, जाकिर, कासिम, इमामुद्दीन निवासी देहरा थाना धौलाना को गिरफ्तार किया है। इनका साथी जानू उर्फ जान मोहम्मद अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गाजियाबाद पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 07 मई को जारचा के चौना गांव निवासी पूर्व फौजी से पिस्टल लूटी थी। इस मामले में जारचा पुलिस ने फौजी के खिलाफ ही कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत जेल भेज दिया था।  


पिस्टल लूट की घटना छह मई की रात की है। बदमाश फौजी के कैंटर राख ढोने में चलता है। इस दौरान बदमाश कैंटर से तेल चुराने के लिए आए। फौजी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। बदमाश भागते हुए इसकी पिस्टल छीनकर भाग गए है, जबकि फौजी ने 07 मई को ड्यूटी पर जाते समय पिस्टल छीनने की बात कही थी।- प्रभाष चंद, एसएचओ जारचा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed