{"_id":"5bfd27eabdec22417a2ec9ea","slug":"up-man-self-immolated-after-he-was-fail-to-impress-his-angry-wife-died-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पत्नी को मनाने की कोशिश में पति ने खुद को लगाई आग, 3 महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पत्नी को मनाने की कोशिश में पति ने खुद को लगाई आग, 3 महीने पहले हुई थी शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(गढ़मुक्तेश्वर)
Updated Tue, 27 Nov 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
घरेलू विवाद के चलते युवक ने पेट्रोल उड़ेलकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार युवक की शादी तीन माह पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी युवक की तीन दिन पहले घर में मामूली कहासुनी हो गयी थी जिसके चलते पत्नी ने उससे बोलचाल बंद कर दी थी।
सोमवार को युवक ने पत्नी से बात करनी चाही लेकिन उसने बात नहीं की। इस बात से गुस्सा होकर युवक ने घर में रखी जहरीली दवा पी ली। सिर्फ यही नहीं इसके तुरंत बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर जंगल की ओर गया। उसने जंगल में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार की देर शाम इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार युवक ने घटना से पहले अपने मौबाइल से कैमरा ऑन कर वीडियो बनाने के लिए भी रखा था। तीन माह पहले ही मृतक की मेरठ में शादी हुई थी। करीब दो माह पहले ही बीमारी के चलते युवक के पिता की मौत हो गयी थी।
युवक परिवार का एक मात्र सहारा था। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से गांव में शोक व्याप्त है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।