फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP: Lawrence gang henchman killed in encounter in Hapur

Delhi : हापुड़ में लॉरेंस गिरोह का गुर्गा मुठभेड़ में ढेर, पुलिस पर चलाई थी गोली; जवाबी कार्रवाई में मारा गया

Thu, 29 May 2025 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 May 2025 06:50 AM IST
सार

बदमाश ने पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इसके कब्जे बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है।

विज्ञापन
UP: Lawrence gang henchman killed in encounter in Hapur
बदमाश की बाइक.. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर नवीन कुमार को मुठभेड़ में मार गिराया। नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका सहित 20 से अधिक केस दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में मुठभेड़ हुई। बाइक सवार बदमाश भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस के घेराव करने पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस के जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बाइक सवार बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नवीन थाना फर्श बाजार दिल्ली में हत्या और मकोका के केस में वांछित था। वांछित अभियुक्त नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह लारेंस के नजदीकी सदस्य हाशिम बाबा के साथ अपराध करता था। दिल्ली के दो दो केस में कोर्ट से उसे सजा भी हो चुकी है। उसके पास से एक बाइक, एक पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल एसपी नोएडा एसटीएफ आरके मिश्रा ने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी अंकुर और बिजेंद्र घायल हुए हैं। एक बदमाश फरार है। उसकी तलाश जारी है।

यूपी व हरियाणा में भी रहा वांटेड
मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश नवीन ने लॉरेंस गैंग व उसके पहले दूसरे गैंग के साथ मिलकर गाजियाबाद व गुरुग्राम में भी कई संगीन अपराध किए थे। साहिबाबाद में 2009 में हुई एक हत्या में शामिल था। 2011 में गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, हत्या व साजिश के केस में आरोपी बनाया था। नवीन के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार, सीमापुरी, वेलकम समेत अन्य थानों में कई केस दर्ज थे।

दो मामलों में हुई थी सजा
सदर बाजार इलाके में अप्रैल 2015 में इसके खिलाफ मकोका का केस दर्ज हुआ था। दिल्ली के दो मामलों में इसको सजा भी हो चुकी है। यह जेल से बाहर आकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस नवीन के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।




बुधवार की रात करीब 11 बजे हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में मुठभेड़ हुई। बाइक सवार बदमाश भागने का प्रयास कर रहा था। मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है।- ज्ञानंजय सिंह, एसपी, हापुड़

घटना में दो पुलिसकर्मी अंकुर और बिजेंद्र घायल हुए हैं। एक बदमाश फरार है। उसकी तलाश जारी है।-आरके मिश्रा, एडिशनल एसपी नोएडा एसटीएफ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed