फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP International Trade Show begins today: Home Minister Amit Shah to inaugurate the trade fair.

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज से: गृह मंत्री अमित शाह करेंगे व्यापार मेले का उद्घाटन, सीएम योगी रहेंगे साथ

Fri, 25 Sep 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 03:26 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। 88 देशों के राजदूत और 250 विदेशी खरीदार भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP International Trade Show begins today: Home Minister Amit Shah to inaugurate the trade fair.
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण का आगाज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को होगा। गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। 88 देशों के राजदूत और 250 विदेशी खरीदार भी शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 सितंबर को ट्रेड शो के समापन पर शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपीआईटीएस प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जोड़ेगा। उद्घाटन समारोह सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होगा। इस दौरान एक्सपो मार्ट में प्रशासन की तरफ से जारी प्रवेश पत्र पर ही एंट्री मिलेगी। गृह मंत्री सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


600 विदेशी और एक लाख खरीदार जुटेंगे

  • प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि शुक्रवार को सीएम पहले नोएडा एयरपोर्ट आएंगे। जहां से एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। इस बार 6 देशों को सहयोगी बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में 250 विदेशी खरीदार मौजूद रहेंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ट्रेड शो में 2,400 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। करीब डेढ़ लाख कारोबारी खरीदार और साढ़े चार लाख से अधिक सामान्य आगंतुकों के आने की उम्मीद है। 85 देशों से 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। अब तक 72 देशों के खरीदारों का पंजीकरण हो चुका है। 
  • देश के एक लाख खरीदारों के आने की उम्मीद है। इस वर्ष ऑस्ट्रिया, जापान, रूस, सिंगापुर, बेलारूस और वियतनाम साझेदार देश के रूप में भाग लेंगे। इनकी भागीदारी से व्यापार साझेदारी और तकनीकी सहयोग के अवसर बढ़ेंगे।

ट्रेड शो के लिए सुरक्षा चौकस, 1500 से अधिक जवान संभालेंगे मोर्चा
पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पूरी कर ली है। 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों के आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास 13 मार्गों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। 29 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक एक्सपो मार्ट और आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-91 समेत निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गौतमबुद्धनगर में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों पर भी रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।



किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने बृहस्पतिवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की जिसमें सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। यातायात, पार्किंग, अग्नि सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। वीवीआईपी आगमन से जुड़ी तैयारियों पर भी विभागवार चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल और आसपास पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, एंबुलेंस, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed