{"_id":"5ee1e81e8e20d44a61424e89","slug":"up-hapur-canter-over-turn-on-nh-9-crushes-a-bike-on-which-three-were-sitting-all-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ः एनएच-9 पर अनियंत्रित कैंटर पलटने से चपेट में आई बाइक, महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ः एनएच-9 पर अनियंत्रित कैंटर पलटने से चपेट में आई बाइक, महिला समेत तीन की दर्दनाक मौत
Thu, 11 Jun 2020 01:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ में सड़क हादसे में गई तीन की जान
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएच-9 पर आज उस वक्त एक भयावह हादसा हो गया जब अनियंत्रित कैंटर पलट गई और उसके नीचे एक बाइक दब गई जिस पर तीन लोग सवार थे। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीनों लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला समेत कुल तीन लोग थे। कैंटर के नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव निकाले जा सके।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान अलाउद्दीन पुत्र अली मोहम्मद, मुबारिक पुत्र अली मोहम्मद, खुशिमिना पत्नी मुबारिक के रूप में हुई है। यह सभी ग्राम पीपली खेड़ा खरखौदा मेरठ के रहने वाले थे। तीनों मृतक बाइक से अपनी रिश्तेदारी खेड़ावर गुलावठी एक निकाह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया जिसे पुलिस खत्म कराने की कोशिश कर रही है।