{"_id":"60a18bb8ab860b53eb274de911d764c4","slug":"up-farmers-will-go-on-statewise-strike-on-21st-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 21 को फिर गरजेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 21 को फिर गरजेंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चीनी मिलों के नोएडा स्थित दफ्तरों पर भारतीय किसान यूनियन की तरफ से तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को सेक्टर 16 स्थित त्रिवेणी ग्रुप के दफ्तर पर भी ताला जड़ दिया गया।
विज्ञापन
किसान यूनियन के सदस्य सुबह करीब 11.30 बजे अट्टा स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से किसान विभिन्न सेक्टरों में गए जहां पर मंगलवार को ताला लगाया था। देखा कि दफ्तरों पर तालाबंदी है या नहीं, इनमें काम तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन
वहां से किसान सेक्टर 16 स्थित त्रिवेणी ग्रुप के दफ्तर पर गए और वहां तालाबंदी कर दी। इसके बाद उत्तम टोयटा के सेक्टर 63 स्थित सर्विस व सेल सेंटर पर गए। यहां पर कुछ कर्मचारी काम करते दिखे, जिनको बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। इन सभी दफ्तरों पर पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे।
विज्ञापन
तालाबंदी करने में जुटे किसान यूनियन के सदस्यों का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार किसानों का पैसा वापस करने पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले लेती, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी।
21 अगस्त को प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। इस दिन दिल्ली व उत्तर प्रदेश को जाम किया जाएगा। मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों का ढाई हजार करोड़ रुपये बकाया है।
केंद्र ने बकाया पैसा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को करीब 4400 करोड़ रुपये दिए। इसके बावजूद प्रदेश सरकार किसानों को पैसा नहीं दिलवा पा रही।
तालाबंदी कराने में जिलाध्यक्ष अजयपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष विभोर शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष मोहब्बत अली, तहसील अध्यक्ष अमित कुमार आदि मौजूद रहे।