{"_id":"617cfada71571507dd5f9cee","slug":"up-election-2022-priyanka-gandhi-says-loot-through-electricity-bills-will-be-ended-when-congress-forms-government-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: प्रियंका गांधी का एलान- यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर 'लूट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: प्रियंका गांधी का एलान- यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो बंद होगी बिजली बिल के नाम पर 'लूट'
Sat, 30 Oct 2021 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:02 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को भी ट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया है कि एक मजदूर को 19 करोड़ का बिजली बिल भेजा है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि यूपी के लोगों को भारतीय जनता पार्टी के राज में बिजली बिल के नाम पर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यह लूट बंद होगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, 'भाजपा राज में बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों की लूट से प्रदेश का आमजन बुरी तरह त्रस्त है। मेहनत मजूरी करने वाले एक परिवार को बिजली विभाग ने 19 करोड़ 19 लाख रुपये के बिजली बिल का नोटिस थमा दिया। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर बिजली बिलों की इस लूट को खत्म किया जाएगा।'
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट को भी ट्वीट किया है जिसमें दावा किया गया है कि एक मजदूर को 19 करोड़ का बिजली बिल भेजा है। प्रियंका ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार यूपी में बनी तो बिजली बिल के नाम पर इस तरह की पूरी तरह से बंद होगी।
विज्ञापन
प्रियंका पहले भी उठा चुकी हैं आम लोगों से जुड़े मुद्दे
प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाती रही हैं। शुक्रवार को ही वह ललितपुर पहुंचकर खाद की लाइन में लगने के चलते मृत किसानों के परिजनों से मिलीं। इससे पहले भी वह लखीमपुर में मृत किसानों के परिवारों से मिली थीं।
प्रियंका गांधी कह चुकी है कि इस बार यूपी का चुनाव महंगाई के मुद्दे पर होगा। उन्होंने शुक्रवार को किसानों के मुद्दे पर मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि किसान खाद की समस्या, कृषि कानून और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। किसानों को इस समय मदद की जरूरत है लेकिन सरकार उन्हें कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाएं आगे आएंगी तो उनके स्तर में सुधार होगा। अबकी बार महंगाई चुनावी मुद्दा बनेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों की हालत दयनीय कर दी है। सरकारी नीतियों से साफ है कि उसके पास किसानों के लिए न्याय नहीं है जबकि, कांग्रेस किसानों के साथ है और लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि खाद वितरण का सिस्टम खराब हो गया है, उसे जानबूझकर खत्म कर दिया गया है।
खाद की लाइन में खड़े-खड़े किसान की मौत हो गई है। हम किसान के परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। उनका कर्ज चुका देंगे। खाद की बोरी में चोरी हो रही है। पहले बोरी 50 किलोग्राम की थी, अब 45 किलो की हो गई है। अधिकारी और नेताओं की साठगांठ चल रही है।
प्रियंका ने आरोप लगाया कि खाद की एक बोरी दो हजार रुपये में मिल रही है। महंगाई हद से ज्यादा बढ़ रही है। पेट्रोल और रसोई गैस महंगी हो गई है। वहीं, राजनीति में महिलाओं के दखल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब राजनीति में भागीदार बनेंगी तो बदलाव आएगा।