फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022 Ladki Hoon Lad Sakti Hoon Poster Girl Priyanka Maurya leave Congress and join BJP

भाजपा में शामिल हुईं प्रियंका: 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल ने कहा- कांग्रेस महिला और ओबीसी विरोधी

Thu, 20 Jan 2022 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 02:08 PM IST
सार

प्रियंका मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रियंका ने कांग्रेस को महिला और ओबीसी विरोधी करार दिया। 

विज्ञापन
up election 2022 Ladki Hoon Lad Sakti Hoon Poster Girl Priyanka Maurya leave Congress and join BJP
डॉक्टर प्रियंका मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान का चेहरा प्रियंका मौर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मौर्य ने पार्टी पर टिकट वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। टिकट न मिलने पर उनकी नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है।

विज्ञापन


टिकट वितरण पूर्व नियोजित था
प्रियंका बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था। मुझे टिकट नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' एक नारा है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन

कांग्रेस में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं

15 जनवरी को कांग्रेस द्वारा 150 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 50 महिलाएं शामिल थीं। प्रियंका ने पार्टी के एक पदाधिकारी पर टिकट के लिए पैसे मांगने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पार्टी में धांधली चल रही है और किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।


 

लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली

डॉ. प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घूस नहीं देने पर सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन सिर्फ एक धांधली थी। लोग कहेंगे कि टिकट नहीं मिला तो ऐसा कर रहे, लेकिन खुद जांच करें फिर बोलें। हमें तो 2024 की तैयारी करो ऐसा कहा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed