फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up cm yogi adityanath this decision helped bjp to gain in nikay chunav 2017

अगर योगी ने एक दिन पहले लिया होता ये फैसला तो निगम चुनाव में होता बड़ा नुकसान

Sun, 03 Dec 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Dec 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath this decision helped bjp to gain in nikay chunav 2017
सीएम योगी आदित्यनाथ

राजनीति में फैसले लेने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि ‌फैसले किस समय पर लिए जाते हैं। इसकी बानगी यूपी में होने वाले निकाय चुनावों के दौरान देखी जा सकती है। तीन यहां तीन चरणों में होने वाले चुनाव तक योगी सरकार ने कोई ऐसा फैसला नहीं लिया जिससे निकाय चुनाव लड़ रहे उनके प्रत्याशियों को कोई नुकसान होता।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी में तीन चरणों में निकाय चुनाव हुए जिसका अंतिम चरण 29 नवंबर को था। इसके एक दिन बाद यानि एक दिसंबर को वोटों की गिनती और नतीजों को समय था।
विज्ञापन


ऐसे में योगी ने मतदान के अंतिम दिन और नतीजे आने के बीच बचे एक दिन का बड़े ही चतुराई से इस्तेमाल किया और अपना राजनीतिक दांव चल दिया।

वोटिंग खत्म होने के 20 घंटे के भीतर की बड़ी घोषणा

up cm yogi adityanath this decision helped bjp to gain in nikay chunav 2017
बिजली - फोटो : FILE PHOTO

29 नवंबर को वोटिंग खत्म होने के 20 घंटे के भीतर ही योगी सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश में बिजली के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी। योगी सरकार ने यूपी में बिजली की दरें 15% तक महंगी कर दीं।

इससे साफ जाहिर है कि योगी सरकार ने निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बड़े फैसले को रोके रखा था और वोटिंग खत्म होते ही सरकार ने कड़ा फैसला लोगों पर थोप दिया।

गौर करने वाली बात ये है कि महंगी बिजली के करंट का झटका खासतौर ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को लगा है। उनके लिए कई स्लैब में बिजली के दाम दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गए हैं।

ग्रामीण उपभोक्ताओं पर भारी बोझ डाला

up cm yogi adityanath this decision helped bjp to gain in nikay chunav 2017

योगी सरकार ने शहरी क्षेत्र में बिजली की दरों को 12 से 15% तक, कमर्शियल लोगों के लिए 9.89% और दफ्तरों के लिए 13.46% बढ़ाई है। हालांकि, सरकार ने भारी उधोगों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बिजली की नई दरों से ग्रामीण उपभोक्ताओं पर भारी बोझ पड़ा है। इन्हें पहले 150 यूनिट तक सस्ती बिजली मिलती थी लेकिन, अब यह छूट 100 यूनिट तक सीमित कर दी गई है।

बिजली के दाम 5.50 रुपये/ यूनिट की जगह 6.10 रुपये/ यूनिट हो गए हैं। फिक्स चार्ज 85 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये/किलोवॉट/माह कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed