फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP cabinet approves noida greater noida metro expansion to complete till 2022 budget is 3800 crore

खुशखबरः नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो विस्तार को मिली हरी झंडी, 2022 तक पूरा होगा काम

Tue, 03 Dec 2019 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Dec 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
UP cabinet approves noida greater noida metro expansion to complete till 2022 budget is 3800 crore

उत्तर प्रदेश के शहरों में लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने की कड़ी में सरकार ने अब नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो विस्तार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी  है। इस परियोजना पर करीब 3800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


नोएडा मेट्रो ने इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया था, जिसे मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के मुताबिक दोनों शहरों के बीच करीब 15 किमी की दूरी में मेट्रो विस्तार किया जाना है। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2022 तक पूरा करने की योजना है। प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब डीपीआर तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा में संचालित हो रही मेट्रो रेल सेवा के विस्तारीकरण और संचालन का काम नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ही करेगा। औद्योगिक विकास विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि इस मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दोनों शहरों के बीच 15 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। पहले चरण में करीब 9 किमी. तथा दूसरे चरण में 6 किमी. में ट्रैक बिछेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed