{"_id":"5f7da67b8ebc3e9bee593448","slug":"up-bulandshahr-khurja-bad-quality-food-served-in-covid-19-hospital-employees-create-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कोविड-19 अस्पताल में मिल रहा गुणवत्ताहीन खाना, अस्पताल कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कोविड-19 अस्पताल में मिल रहा गुणवत्ताहीन खाना, अस्पताल कर्मियों ने किया हंगामा
Wed, 07 Oct 2020 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा के अस्पताल में रसोई की अव्यवस्था दिखाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के कोविड-19 जटिया अस्पताल में गुणवत्ताहीन खाना मिलने कर्मचारियों ने हंगामा काटा। साथ ही अच्छी गुणवत्ता का खाना मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
खुर्जा के जटिया अस्पताल में कोविड 19 एल-2 अस्पताल बनाया गया है। जहां अस्पताल कर्मचारी और चिकित्सकों के खाने लिए रसोई बनी हुई है। मंगलवार की रात अस्पताल कर्मचारी एकत्रित हुए। जिसके बाद वह अस्पताल की रसोई में पहुंच गए। जहां उन्होंने रसोई ठेकेदार पर गुणवत्ताहीन रोटी और सब्जी बनवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल कर्मियों का कहना है कि वह एल-2 कोविड-19 अस्पताल में मौजूद संक्रमितों की देखभाल कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें अच्छी गुणवत्ता का खाना नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी अभी तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर सीएमओ भावतोष शंखधर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जांच की। उन्होंने हंगामा कर रहे कर्मचारियों को रसोई ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद अस्पताल कर्मी शांत हुए।