{"_id":"5edb62108ebc3e90af11d12b","slug":"up-bulandshahr-groom-reach-meerut-with-baraat-from-hotspot-zone-for-marriage-now-case-filed-against-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट जोन से बरात लेकर मेरठ पहुंच गया दूल्हा, अब शादी के चक्कर में हो सकती है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट जोन से बरात लेकर मेरठ पहुंच गया दूल्हा, अब शादी के चक्कर में हो सकती है जेल
Sat, 06 Jun 2020 02:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर(खुर्जा)
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर(खुर्जा)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:59 PM IST
सार
-हॉटस्पॉट नियमों का उल्लंंघन करने पर दूल्हे समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
-मेडिकल की टीम ने परिवार के चार सदस्यों के लिए सैंपल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुर्जा कोतवाली के खुर्जा नगर के हॉटस्पॉट क्षेत्र मोहल्ला चोहट्टा से बरात लेकर दूल्हा मेरठ पहुंच गया। दुल्हे समेत तीन के खिलाफ हॉटस्पॉट नियमों का उलंघन करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसके चलते आरोपियों को जेल भी जाना पड़ सकता है। साथ ही परिजनों के कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। वहीं अन्य लोगों को हॉटस्पॉट से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि गुरुवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र के मोहल्ला चोहट्टा निवासी हाजी हबीब अपने पुत्र हिफ्जू की बरात लेकर मेरठ गया था। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल की। जिसमें पुलिस को मामले में सत्यता मिली।
विज्ञापन
शुक्रवार को दरोगा दुर्वेश कुमार ने दुल्हे हिफ्जू और उसके पिता हाजी हबीब सहित तीन लोगों के खिलाफ हॉटस्पॉट नियमों का उलंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही परिवार के चार सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने मोहल्लेवासियों से अपील की है कि हॉटस्पॉट नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।