{"_id":"5cc49469bdec2207726886ad","slug":"up-board-result-2019-girls-top-in-12th-boys-top-in-10th","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड रिजल्ट: 12वीं में लड़कियां, 10वीं में लड़के सिरमौर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड रिजल्ट: 12वीं में लड़कियां, 10वीं में लड़के सिरमौर
Sat, 27 Apr 2019 11:12 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:12 PM IST
सार
- हाईस्कूल में 91.33 प्रतिशत पाकर किसान आदर्श इंटर कॉलेज के दिनेश जिला टॉपर
- इंटर में महर्षि दयानंद विद्यापीठ की कीर्ति मिश्रा 85.60 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर
- 10वीं में 89.73 प्रतिशत रिजल्ट से प्रदेश में गाजियाबाद आठवें स्थान पर
- इंटर में बरकरार रखी अपना तीसरा रैंक, ओवर ऑल रिजल्ट रहा 87.23 प्रतिशत
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में एक बार फिर देहात के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में शाहपुर बम्हेटा के किसान आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र दिनेश कुमार ने 91.33 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम की छात्रा कीर्ति मिश्रा ने 85.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में 89.73 प्रतिशत रिजल्ट के साथ गाजियाबाद प्रदेश में आठवें पायदान पर रहा। वहीं इंटर में 87.23 प्रतिशत ओवर ऑल रिजल्ट के साथ गाजियाबाद ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल की टॉप टेन लिस्ट में लड़कों ने और इंटर की टॉप टेन लिस्ट में लड़कियों ने परचम लहराया। ओवरऑल रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे प्रदेश में बाजी मारी है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में लोनी की सृष्टि यादव ने 90.83 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। मुरादनगर और मंडोला के शिवम मौर्य और मंडोला की तनु ने 89.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में मुरादनगर के राहुल 85.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर गोविंदपुरम की शिवानी राठी रही। शिवानी ने 85.20 अंक हासिल किए। टॉप 10 में गाजियाबाद की 9 छात्राओं ने अपनी धाक जमाई।
विज्ञापन
हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में कुल 17 विद्यार्थी हैं, जिनमें 7 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट की टॉप-10 लिस्ट में 13 बच्चे शामिल हैं। इसमें सात छात्राएं हैं। हाईस्कूल में 23121 विद्यार्थी और इंटर में 18141 विद्यार्थी सफल हुए हैं। गाजियाबाद के ओवरऑल रिजल्ट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में छात्रों के मुकाबले छात्राएं अधिक पास हुई हैं। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 27317 में से 25768 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 23121 पास हुए। इंटर में पंजीकृत 21748 छात्र में से 20796 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 18141 छात्र पास हुए हैं।
इंटरमीडिएट में मुरादनगर के राहुल 85.40 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर गोविंदपुरम की शिवानी राठी रही। शिवानी ने 85.20 अंक हासिल किए। टॉप 10 में गाजियाबाद की 9 छात्राओं ने अपनी धाक जमाई। हाईस्कूल में लोनी की सृष्टि यादव ने 90.83 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। मुरादनगर और मंडोला के शिवम मौर्य और मंडोला की तनु ने 89.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
रिजल्ट एक नजर
पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी उत्तीर्ण छात्रा उत्तीर्ण छात्र प्रतिशत
हाईस्कूल 27317 25768 11900 11221 89.73
इंटरमीडिएट 21748 20796 9843 8298 87.23