फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Board Inter: 93.92% is the result of Ghaziabad district

यूपी बोर्ड इंटर : 93.92% रहा गाजियाबाद जिले का रिजल्ट

Mon, 26 May 2014 12:59 AM IST
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 26 May 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
UP Board Inter: 93.92% is the result of Ghaziabad district

गाजियाबाद जिले के इंटरमीडिएट के रिजल्ट में इस बार लड़कों का दबदबा रहा। टॉप फाइव की सूची में चार स्थानों पर लड़कों ने कब्जा जमाया।

विज्ञापन


श्रीहंस इंटर कॉलेज मुरादनगर के छात्र अचल ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर डिस्ट्रिक्ट टॉप किया। वहीं, महानगर के प्रमुख इंटर कॉलेजों के टॉपर्स में भी लड़कों का दबदबा रहा।

महर्षि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज में छात्र रामेश्वर मणि त्रिपाठी ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज व जिले में दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर 89.6 प्रतिशत अंक पाने वाले मुरादनगर राजकीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इंटर कॉलेज के छात्र आकाश वर्मा और उत्तम यादव पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद विद्यापीठ की छात्रा अपर्णा तोमर ने 88.8 फीसदी अंकों के साथ टॉप फाइव की सूची में चौथा स्थान हासिल किया। कॉलेज टॉपर में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के आशीष शिशौदिया ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान पाया। वहीं सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज के टॉपर मोहित शर्मा ने 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद 10वें स्थान से 28वें पर
इंटर का रिजल्ट आशा के मुताबिक नहीं आने से यूपी के ओवरऑल रिजल्ट में गाजियाबाद काफी नीचे आ गया। पिछले साल 96.1 फीसदी रिजल्ट रहने के साथ यूपी में गाजियाबाद की 10वीं रैंक थी। इस बार तीन फीसदी की गिरावट के साथ 18 पायदान खिसककर 28वें पर पहुंच गया।

आईएएस बनना इंटर के धुरंधरों का अगला लक्ष्य
श्रीहंस इंटर कालेज के अचल कसाना ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। अचन की ख्वाहिश आईएएस बनने की है। अच्छे कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल करने के साथ आईएएस की पढ़ाई के लिए अचल ने तैयारी भी कर ली है।

रविवार को अचल ने जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा दी। अचल ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह कालेज टॉप करेंगे, लेकिन ईश्वर ने उसे उम्मीद से कहीं ज्यादा दे दिया। अचल कसाना चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। अचल केपिता अशोक कसाना किसान और मां राकेश देवी गृहणी हैं।

अचल पढाई के साथ क्रिकेट के दीवाने हैं। राजनीति में वह राहुल गांधी को पसंद करते हैं। अचल ने माता-पिता और शिक्षकों को सफलता का श्रेय दिया।

इंटर बोर्ड परीक्षाओं में 90.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे रामेश्वर मणि त्रिपाठी की तमन्ना आईएएस बनकर बदलाव लाने की है। माता-पिता को अपना आदर्श मनने और सफलता का श्रेय देने वाले रामेश्वर ने बताया कि सिविल सर्विसेज में सफलता पाना उनका अगला लक्ष्य है।

इसीलिए अब वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी फिजिक्स ऑनर्स की डिग्री हासिल करना चाहते हैं। डीयू केसेंट स्टीफेन और जाकिर हुसैन कॉलेज पहली च्वॉइस हैं। रामेश्वर को 90 फीसदी अंक तो आने की उम्मीद थी, मगर टॉप करने पर विश्वास नहीं हुआ।

किताबें पढ़ने को शौकीन रामेश्वर ने रोजाना चार से पांच घंटे पढ़ाई कर सफलता पाई। रामेश्वर के पिता प्रेमनारायण त्रिपाठी एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी और मां सरिता त्रिपाठी गृहणी हैं। सचिन तेंदुलकर और आमिर खान रामेश्वर के पसंदीदा क्रिकेटर और अभिनेता हैं।

ओर्डिनेंस फैक्ट्री इंटर कालेज से 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आकाश शर्मा ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आकाश आईएएस बनना चाहता है। आकाश के पिता रमेश चंद प्रापर्टी डीलर हैं तथा माता अनीता शर्मा गृहणी है।


आकाश शर्मा कहना है कि वह डीयू से ग्रेजुएशन करने के साथ साथ आईएएस की तैयारी में जुटा है। आकाश की पढ़ाई के अलावा अन्य किसी विषय में रुचि नहीं है। वह अपनी इस कामयाबी के लिए अपने माता पिता के साथ अध्यापकों को देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed