{"_id":"57ff87bb4f1c1bd87528fc66","slug":"up-bjp-government-by-majority-will-rahul-s-rally-will-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपी में बीजेपी बहुमत से बनाएगी सरकार, राहुल की रैली नहीं आएगी काम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी में बीजेपी बहुमत से बनाएगी सरकार, राहुल की रैली नहीं आएगी काम'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 14 Oct 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा बना हुआ है।
विज्ञापन
सह ग्राफ और तेजी से बढ़ रहा है। इससे साफ है कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
यहां प्रेस को जारी अपने बयान में गोयल ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं। लेकिन एक चैनल के सर्वे में जिस तरह बीजेपी को 31 फीसदी वोटों के साथ 170-183 सीटें मिलने की बात सामने आई है, बीजेपी उससे कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नृतत्व में जिस तरह से बीजेपी ने सपा, बसपा और कांग्रेस को धूल चटाते हुए 80 में से 73 सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की थी, बीजेपी उसी इतिहास को दोहराने जा रही है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि हरियाणा के सुशासन की लहर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस की जाने लगी है। जिसका असर जनमानस में दिखाई दे रहा है।
चाहे फरीदाबाद से जुड़ा नोएडा हो, या पलवल से जुड़ा कोसीकलां या फिर सोनीपत से लेकर यमुनानगर तक यमुना पार बसे यूपी के अन्य इलाके हर जगह सुशासन की चर्चा हो रही है।