Ghaziabad : भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, कोसों दूर तक सुनी गई घमाकों की आवाज
वीडियो में धमाकों को सुना जा सकता है जिसे घटनास्थल से 2-3 किमी दूर से शूट किया गया था। बताया जाता है कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विस्तार
यूपी के गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं लेकिन धमाके के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ट्रक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सीएफओ राहुल कुमार ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज आसपास के कई किलोमीटर तक सुनी गई।
#WATCH | Ghaziabad, UP: A massive fire broke out in a truck loaded with gas cylinders at Bhopura Chowk on the Delhi Wazirabad Road in the Teela Mod police station area. Fire brigade officials and employees are on the spot but due to the blast, the fire brigade personnel are not… pic.twitter.com/RI16N9PJu5
— ANI (@ANI) January 31, 2025विज्ञापन
वीडियो में धमाकों को सुना जा सकता है जिसे घटनास्थल से 2-3 किमी दूर से शूट किया गया था जहां भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई थी। आग किस वजह से लगी अभी इस बात का पता नहीं लगा है अलबत्ता किसी जनहानि की खबर अब तक नहीं है। आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं।
आग पर काबू#WATCH | Ghaziabad, UP: Firefighting operations are underway after a massive fire broke out in a truck loaded with gas cylinders near Bhopura Chowk pic.twitter.com/I3x9X3aOTm
— ANI (@ANI) February 1, 2025
पार्षद ओम पाल भाटी का कहना है कि यह घटना सुबह करीब 3.30 बजे हुई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन टीमों ने आग पर काबू पा लिया।
#WATCH | Ghaziabad, UP: Councillor Om Pal Bhatti says, "This incident occurred around 3.30 am and no casualty has been reported. Police and fire fighting teams controlled the fire..." https://t.co/tPbSydReps pic.twitter.com/2uhaRtxdH8
— ANI (@ANI) February 1, 2025
होटल को नुकसान, जनता में दहशत
एक स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया कि पास का होटल क्षतिग्रस्त हो गया है, शीशे टूट गए हैं। जनता में काफी दहशत है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब 4.35 बजे हमें एलपीजी सिलिंडर से लदे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने आसपास के घरों को खाली करा लिया। आग कई घरों तक फैल गई थी। 3 घरों और कुछ वाहनों में आग पूरी तरह से बुझ गई है।#WATCH | Ghaziabad, UP: A local claims, "...The nearby hotel has been damaged, the mirrors have broken. There is a lot of panic among the public" https://t.co/tPbSydReps pic.twitter.com/WcNH8YB9rR
— ANI (@ANI) February 1, 2025
#WATCH | Ghaziabad Fire Incident | Chief Fire Officer Rahul Pal says, "Around 4.35 am we received information regarding a fire broke out in a truck laden with LPG cylinders. Fire tenders were rushed to the spot. The police vacated the nearby houses...The fire had spread to 2-3… pic.twitter.com/0t3uKjKQOD
— ANI (@ANI) February 1, 2025