{"_id":"dd29c4b4ee4b790198972f6f8ee08aa5","slug":"unnecessary-tests-will-be-on-the-hook-for-any-dengue-investigation-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू जांच में अनावश्यक टेस्ट पर कसी जाएगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू जांच में अनावश्यक टेस्ट पर कसी जाएगी नकेल
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 20 Sep 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग डेंगू के नाम पर मरीजों में डर पैदा करने वाले अस्पतालों पर नकेल कसेगा। विभाग ने रैपिड टेस्ट के आधार पर मरीजों में डेंगू की पुष्टि करने और इसकी रिपोर्ट विभाग को देने से मना किया है।
विज्ञापन
साथ ही एलाइजा टेस्ट के बाद ही मरीजों में डेंगू की पुष्टि करने का निर्देश निजी अस्पतालों को दिया गया है। बताया गया है कि अस्पतालों में बुखार के मरीजों को रैपिड टेस्ट के आधार पर डेंगू पीड़ित घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में लोगों की जांच के नाम पर जेब ढीली होने के साथ ही उनमें इसे लेकर डर बढ़ता जा रहा है। एलाइजा की अपेक्षा रैपिड जांच दोगुना ज्यादा महंगी होती है, जबकि डेंगू की गाइडलाइन में रैपिड टेस्ट को अधिक प्रमाणित नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में एलाइजा विधि से डेंगू की जांच की जा रही है।, जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू के मरीजों की पुष्टि कर रहा है। वहीं, निजी अस्पतालों से आने वाले रैपिड टेस्ट सरकारी अस्पताल की एलाइजा विधि में फेल हो रहे हैं।