फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children in government schools will learn through experiments

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में प्रयोगों से पढ़ेंगे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
जनकपुरी में दिल्ली की दूसरी स्टेम लैब शुरू
विज्ञापन

विद्या वाहिनी योजना में अब तक 20 हजार छात्राओं को मिली साइकिलें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को प्रयोगों के जरिये विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित की पढ़ाई का मौका मिलेगा। शुक्रवार को जनकपुरी स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर सीएम श्री स्कूल में दिल्ली की दूसरी स्टेम लैब का उद्घाटन शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया। इसी कार्यक्रम में विद्या वाहिनी योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को साइकिल देने का लक्ष्य रखा गया है।
यह दिल्ली सरकार और शिखर धवन फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई दूसरी स्टेम लैब है। कार्यक्रम में विद्या वाहिनी योजना के तहत कक्षा नौ की 32 छात्राओं को मुफ्त साइकिलें भी दी गईं। अब तक करीब 20 हजार छात्राओं को साइकिलें मिल चुकी हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि बच्चे केवल पढ़ें नहीं, बल्कि सोचें, सवाल पूछें और प्रयोग करें। कहा सरकार स्टेम लैब के जरिये विद्यार्थियों में नवाचार की क्षमता विकसित कर रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन

व्यावहारिक शिक्षा और आत्मनिर्भरता
स्टेम लैब में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषयों की व्यावहारिक शिक्षा दी जाएगी। इसका उद्देश्य समस्याओं का हल खोजने की क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed