फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को 25 लाख रुपये और घर देगी योगी सरकार

Sat, 07 Dec 2019 06:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Unnao case live update 90 percent rape victim died in safdarjung hospital delhi
राज्य मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:34 PM, 07-Dec-2019
राज्य मंत्री कमल रानी वरुण ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में  जिला मजिस्ट्रेट से 25 लाख रुपये का चेक देने को कहा है। साथ ही उन्होंने परिवार की मांग के अनुसार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर आवंटित किया जाएगा।
 
06:03 PM, 07-Dec-2019
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल अन्य नेताओं के साथ उन्नाव रेप पीड़िता के घर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
05:56 PM, 07-Dec-2019
उन्नाव में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह सभी बलात्कार पीड़िता के घर के बाहर मंत्री कमल रानी वरुण, स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
 
 
04:54 PM, 07-Dec-2019
उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने उसके घर पहुंचे साक्षी महाराज ने बाद में मीडिया से बात की। मैं और मेरी पार्टी पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हैं। मैंने यह विषय संसद में भी उठाया था। अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्नाव का नाम बदनाम किया गया है।

 
04:50 PM, 07-Dec-2019
उन्नाव में यूपी कैबिनेट के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कमल रानी वरुण के पीड़िता के घर जाने के विरोध में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया।

 
04:49 PM, 07-Dec-2019
स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्नाव पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जैसी भी जांच चाहते हैं, हम वैसी जांच करेंगे। पीड़िता ने जिन लोगों का नाम लिया था, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। यह राजनीति का विषय है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 07-Dec-2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर मंत्री कमल रानी वरुण और स्वामी प्रसाद मौर्य उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे।

 
03:03 PM, 07-Dec-2019
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती यूपी के राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचीं।
 

 
01:54 PM, 07-Dec-2019
सफदरजंग के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर सुनील गुप्लात ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा कि शरीर पर जहर और घुटन के कोई संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के अनुसार पीड़िता की मौत पूरी तरह जलने की वजह से हुई है।
 

 
12:50 PM, 07-Dec-2019
प्रियंका गांधी ने उन्नाव पहुंचकर पीड़िता के घरवालों से मुलाकात की है और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed