फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unknown vehicle ran over people sleeping on roadside in Greater Noida

Greater Noida: सड़क के किनारे सो रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हादसे में दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Thu, 25 Jul 2024 03:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे सो रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

विज्ञापन
unknown vehicle ran over people sleeping on roadside in Greater Noida
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिसरख थाना क्षेत्र में गौर मॉल के सामने बुधवार की देर रात सर्विस रोड पर सो रहे कई लोगों को अज्ञात कैंटर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में बदायूं के उझानी निवासी विनोद (22) और मैनपुरी के बेबर निवासी पूरन (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाथरस का श्याम सिंह और अलीगढ़ का पिंकू घायल हो गए। श्याम सिंह का दायां पैर कट गया है। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया है। घटना के संबंध में पूरन के परिजनों की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


गौर मॉल के सामने चार मूर्ति चौकी की ओर वाली सर्विस रोड पर क्रेन, हाइड्रा और रिकवरी वैन आदि खड़ी रहती हैं। यहीं पर इनके चालक रात को चारपाई डालकर सो भी जाते हैं। बुधवार की रात करीब 11.30 बजे हाइड्रा आदि के चालक और हेल्पर आदि सो रहे थे। इसी दौरान ईटेड़ा गोल चक्कर की ओर से अज्ञात कैंटर आया और सोते हुए लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। इस दौरान कैंटर वहां पर लगे ट्रांसफार्मर के खंबों से भी टकराया, जिससे खंबे कुछ तिरछे हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर सहित फरार हो गया। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में मैनपुरी के थाना बेबर के गांव लहगांव निवासी पूरन  और बदायूं के उझानी के गांव ननाखेड़ी निवासी विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्याम सिंह को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया । वहां पर उसकी गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। परिजन शव लेकर अपने शहरों को रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं, उनमें कैंटर दिखाई दे रहा है। लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसके लिए अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एसीपी द्वितीय राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed