फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unknown Men stole jewelery worth lakhs from businessman s house in faridabad

आंखों के सामने हुई हैरान करने वाली चोरी: घर में घुसे बहरूपिए, तेल मांगा...जाते-जाते कहा- चार घंटे ताला न खोलना

Sun, 12 May 2024 06:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 06:45 PM IST
सार

आरोपियों के जाने के बाद में पीड़ित परिवार ने लॉकर खोल कर देखा तो चोर अंदर रखी तीन सोने की चेन, 10 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके आदि चोरी करके ले गए। आरोप है कि दोनों युवक सरदार का रूप बनाकर आए थे।

विज्ञापन
Unknown Men stole jewelery worth lakhs from businessman s house in faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाबी बनाने वाले दो युवकों ने घर की अलमारी में रखे सोने के जेवर चोरी कर लिए। साथ ही महिला को कहा कि चार घंटे तक अलमारी के ताले को खोलना नहीं है। सुबह अलमारी में से कुछ सामान निकालने के लिए खोली तो उनको चोरी की घटना के बारे में पता चला। थाना मुजेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

सेक्टर 23 निवासी नितिन गेरा ने बताया कि उनका कार खरीदने व बेचने का कारोबार है। नौ मई की सुबह 11 बजे उनके गली में दो युवक ताला ठीक करवाने के लिए आवाज लगा रहे थे। उनकी अलमारी का ताला खराब था तो उन्होंने दोनों युवकों को ताला ठीक करने के लिए घर पर बुला लिया। दोनों युवक अलमारी का ताला ठीक कर रहे थे। तभी चाबी बनाने वाले युवकों ने मां को कहा कि तेल लेकर आ जाओ। मां तेल लेने के लिए रसोई में चली गईं। उसके बाद सभी अपने काम में लग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से एक चाबी बनाने लगा, वहीं दूसरा परिवार वालों पर नजर रखने के लिए साइड में जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद दोनों ताला ठीक करके और 200 रुपये लेकर चले गए। जाते-जाते आरोपियों ने कहा कि चार घंटे तक ताले को खोलना नहीं है। अगले दिन सुबह उन्होंने अलमारी को खोला, तो देखा अंदर वाले लाॅकर का दरवाजा टूटा हुआ है। उन्होंने लॉकर को खोल कर देखा तो चोर अंदर रखी तीन सोने की चेन, 10 सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमके आदि चोरी करके ले गए। आरोप है कि दोनों युवक सरदार बनकर आए थे।

विज्ञापन

सेक्टर-11 में भी हुई थी ऐसी घटना
सेक्टर-11 निवासी गौरिश छाबड़ा ने बताया कि नौ मई की सुबह उनकी मां अंजली घर पर अकेली मौजूद थीं। उनकी मां ने दो लड़कों को घर के अंदर अलमारी की चाबी बनाने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब वह वापस आईं तो एक लड़के ने कहा कि आपकी चाबी नहीं बन रही है। वह दोपहर को एक बजे दोबारा चाबी बनाने के लिए आएंगे।

दोपहर को चाबी बनाने के लिए आरोपी नहीं आए तो उन्होंने एक नंबर एनआईटी से एक अन्य चाबी बनाने वाले वाले को बुलाया और चाबी बनवाई। चाबी बनने के बाद जब उन्होंने मंदिर के नीचे की दराज खोली तो उसमें रखे सोने के तीन कड़े, सोने की चार चेन, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी व छह लाख रुपये गायब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed