फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unknown fired Bullets on kinnars going to court, one serious

गुरुग्राम : पेशी पर जा रहे किन्नरों पर चलाई गोलियां, एक गंभीर

Wed, 26 Feb 2020 10:34 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 26 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
unknown fired Bullets on kinnars going to court, one serious
किन्नरों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

अदालत में पेशी के लिए जा रहे मानेसर के किन्नरों पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। अदालत से महज 500 मीटर दूर हुई वारदात में बाइक सवार हमलावरों ने पांच किन्नरों को निशाना बनाया। इनमें एक किन्नर तीन गोलियां लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) सुमेर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह 10.15 बजे की है। एनएच-48 स्थित बेरीवाला बाग के पास किन्नर मीनू (24) अपने चार साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा था। जब वह हाईवे पार कर इकोग्रीन दफ्तर की दीवार के पास पहुंचा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार गोलियां चलाईं, जिनमें तीन गोली मीनू की आंख के नीचे, कंधे के पास और पीठ में जा लगीं। इसके बाद हमलावर दिल्ली की ओर फरार हो गए। गंभीर घायल मीनू का मेदांता में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि 28 नवंबर 2018 को खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास रजनी व मीनू किन्नर गुटों में झगड़ा हुआ था। दिनदहाड़े रजनी किन्नर की पानीपत के शार्प शूटर पिंडा व उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मीनू किन्नर समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 11 फरवरी 2019 को मीनू समेत 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। बुधवार को इसी केस में मीनू समेत 5 किन्नरों की पेशी थी। पुलिस वारदात को इसी रंजिश से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह, एसीपी सिटी राजेंद्र सिंह, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्कवॉड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से गोली के चार खोल बरामद हुए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बदमाश का हेलमेट भी मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

पांचों किन्नर मानेसर से दो बसों में कोर्ट के लिए निकले थे। इसके बाद वह राजीव चौक फ्लाईओवर पर उतर गए और वहां से पैदल कोर्ट जा रहे थे। इस दौरान हमला किया गया। पुलिस जांच में आया कि बदमाशों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है।

इकोग्रीन के दफ्तर में घुसकर बचाई जान

हमलावरों ने पांच किन्नरों पर फायरिंग की थी। इनमें मीनू गोली लगने से गिर गया, जबकि चार ने घटनास्थल से कुछ दूर स्थित इकोग्रीन के दफ्तर में घुसकर जान बचाई। घटना के बाद कई घंटे तक पुलिस चारों किन्नरों को ढूंढती रही, लेकिन वे सामने नहीं आए। दोपहर बाद सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और उन्हें लेकर थाने ले गई।

सुपारी किलर का हाथ होने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया इसके पीछे प्रोफेशनल बदमाशों का हाथ है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दो हमलावरों के पास बंदूक थी। इनमें से एक ने फायरिंग की, जबकि दूसरा उसके बैकअप के लिए बंदूक निकालकर खड़ा रहा। तीसरा बदमाश घटना के दौरान बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। बदमाशों ने करीब 50 मीटर दूर से फायरिंग की। पुलिस को पूरी आशंका है कि इसके पीछे सुपारी किलर का हाथ है।
 
पुलिस बूथ से 100 मीटर दूर हुई घटना

जहां पर वारदात हुई वहां से पुलिस बूथ महज 100 मीटर दूरी पर स्थित है। चश्मदीदों की मानें तो वारदात के वक्त आसपास कोई पुलिस तैनात नहीं थी। राजीव चौक बैरिकेड पर पुलिस तैनात थी। इसका फायदा उठाकर बेखौफ बदमाश दिल्ली की ओर भाग निकले।


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), गुरुग्राम, सुमेर सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश का अंदेशा है। थाना पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीमें भी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed