फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Kiren Rijiju attended the Haj Walkathon program at Jamia Millia Islamia

Jamia Millia Islamia: हज वॉकथॉन कार्यक्रम में बोले किरेन रिजिजू- हज यात्रियों के लिए चिकित्सकों की रहेगी टीम

Wed, 19 Feb 2025 08:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Feb 2025 08:59 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत से बड़ी संख्या में लोग हज के लिए जाते हैं। हज यात्रियों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आवश्यक है। हज यात्रियों के लिए चिकित्सा टीम की संख्या को बढ़ाया जाएगा। उम्रदराज हज यात्री की मदद के लिए सहायक मिलेंगे।

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju attended the Haj Walkathon program at Jamia Millia Islamia
किरेन रिजिजू - फोटो : ANI

विस्तार

जामिया मिलिया इस्लामिया में हज यात्रियों के लिए मंगलवार को आयोजित हज वॉकथॉन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन दिल्ली राज्य हज समिति द्वारा किया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत से बड़ी संख्या में लोग हज के लिए जाते हैं। हज यात्रियों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण उपलब्ध कराना आवश्यक है। हज यात्रियों के लिए चिकित्सा टीम की संख्या को बढ़ाया जाएगा। उम्रदराज हज यात्री की मदद के लिए सहायक मिलेंगे। पिछले महीने सउदी अरब से वहां की व्यवस्था देखकर लौटा हूं। आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस बार हज के दौरान बहुत गर्मी और उमस रहेगी। इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में सबसे ज्यादा हज यात्री भारत से जाते हैं। इस बार का कोटा 1,75000 किया गया है। अगली बार इसमें इजाफा करेंगे। कई जगहों से फ्लाइट का किराया अधिक है जिसको हम उचित बनाएंगे। बुजुर्ग हज यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त चिकित्सा टीम और सहायक रहेंगे। इस बार हज यात्रा चार जून से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली राज्य हज कमेटी की अध्यक्ष और भाजपा नेता कौसर जहां ने कहा कि हज यात्रा में स्वस्थ्य शरीर एक प्रमुख भूमिका निभाता है। यह कार्यक्रम हज यात्रियों के शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता के लिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed