फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Minister Hardeep Puri calls off MCD Chief Minister residence, said- movement will continue

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने खत्म कराया एमसीडी के मेयरों और भाजपा पार्षदों का धरना, कहा- आंदोलन जारी रहेगा

Sat, 19 Dec 2020 05:54 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 19 Dec 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Hardeep Puri calls off MCD Chief Minister residence, said- movement will continue
एमसीडी का धरना खत्म कराते केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री आवास के बाहर एमसीडी के मेयरों और भाजपा पार्षदों का धरना खत्म हो गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने धरना खत्म कराया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के बाहर धरना दे रहे भाजपा के नेताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का आज 13वां दिन है। यह आंदोलन जारी रहेगा। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी को समझ आए और वे दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं का हल ढूंढें।
विज्ञापन


तीन पार्षदों की तबीयत बिगड़ी
बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर निगम की बकाया राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी निगम की तीन महिला पार्षदों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें उत्तरी निगम के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बताया था कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वजह से दूसरे दिन दक्षिणी निगम की पूर्व महापौर सुनीता कांगड़ा, पूर्वी निगम में स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष कंचन महेश्वरी और दक्षिणी निगम में वार्ड समिति की उपाध्यक्ष माया बिष्ट की शुगर की मात्रा कम होने की वजह से तबीयत बिगड़ गई। 


इसके बाद उन्हें हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली के तीनों महापौर व पार्षद कड़ाके की ठंड में पिछले 2 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व 12 दिनों से नगर निगम की बकाया राशि 13 हजार करोड़  जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री केजरीवाल मिलने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed