गृहमंत्री अमित शाह ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ, बोले- हम सब मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लॉकडाउन के दौरान किए गए कार्यों पर दिल्ली पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को जीतेंगे। दिल्ली पुलिस लॉकडाउन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अलावा कई तरह की मानवीय सहायता ऑपरेशन को अंजाम देने में भी जुटी हुई है।
शाह ने दिल्ली पुलिस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस अपने ध्येय वाक्य शांति-सेवा और न्याय को जीती है। हमें दिल्ली पुलिस पर गर्व है। हम सब मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को खाने के पैकेट्स की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था कि 1948 में स्थापना के बाद से दिल्ली पुलिस द्वारा सबसे बड़ा मानवीय राहत अभियान चलाया जा रहा है। शहरी गरीबों और बेघरों को अब तक पांच मिलियन फूड पैकेट वितरित किए गए हैं।
Delhi Police, an organization that lives up to its Motto- Shanti Sewa Nyaya.
— Amit Shah (@AmitShah) April 19, 2020
Very proud of @DelhiPolice. Together we will win this battle. https://t.co/ZUY2Rxn9nz