{"_id":"5d549eea8ebc3e6ce97ebcee","slug":"union-bank-withdraws-notice-now-buyers-will-not-have-to-vacate-the-fla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक ने वापस लिया नोटिस, अब खरीदारों को नहीं खाली करना होगा फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक ने वापस लिया नोटिस, अब खरीदारों को नहीं खाली करना होगा फ्लैट
Thu, 15 Aug 2019 05:23 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 15 Aug 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन बैंक ने हाल ही में सेक्टर-75 गार्डेनिया गेटवे के 200 फ्लैट खरीदारों को घर खाली करने का नोटिस थमाया था। बुधवार को बैंक ने नोटिस वापस ले लिया। अब किसी भी खरीदार पर घर खाली करने का कोई खतरा नहीं है। बैंक की मानें तो बकाया बिल्डर पर है और पैसे की वसूली उसी से की जाएगी।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों बैंक ने सोसायटी के 200 फ्लैट खरीदारों को घर खाली करने का नोटिस दिया था। बैंक का तर्क था कि उक्त फ्लैट जिस प्लॉट पर बने हैं। उससे मॉर्टगेज रखा गया है और उसके एवज में 78 करोड़ का लोन बिल्डर ने लिया है, जो चुकाया नहीं गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नोएडा: बिल्डर ने नहीं चुकाए 78 करोड़ रुपये, 200 परिवारों को फ्लैट खाली करने का मिला नोटिस
विज्ञापन
हालांकि, मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद बैंक ने स्वत: संज्ञान लेते हुए खरीदारों को भेजे गए नोटिस वापस ले लिए। उनका कहना है कि बिल्डर पर बैंक का बकाया है और इससे खरीदारों का कोई मतलब नहीं है। लिहाजा उनको किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।