{"_id":"5d53d2388ebc3e6d14260637","slug":"bank-issues-eviction-notice-to-200-families-of-a-housing-society-as-builder-defaulted-on-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: बिल्डर ने नहीं चुकाए 78 करोड़ रुपये, 200 परिवारों को फ्लैट खाली करने का मिला नोटिस","category":{"title":"Property","title_hn":"प्रॉपर्टी","slug":"property"}}
नोएडा: बिल्डर ने नहीं चुकाए 78 करोड़ रुपये, 200 परिवारों को फ्लैट खाली करने का मिला नोटिस
Wed, 14 Aug 2019 02:49 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सटे नोएडा में एक बिल्डर ने बैंक का 75 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया नहीं चुकाने की कीमत अब सोसाइटी में रहने वाले 200 परिवारों पर मुसीबत लेकर के आई है। बैंक ने इन लोगों को 20 अगस्त तक अपना फ्लैट खाली करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 75 में स्थित है सोसाइटी
नोएडा के सेक्टर 75 में स्थित गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी बनाने वाले बिल्डर ने 31 दिसंबर 2015 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 78.45 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इस लोन को लेने के बाद बिल्डर ने एक रुपया भी वापस नहीं किया। बिल्डर ने उक्त सोसाइटी की जमीन को गिरवी रखकर के लोन लिया था।
विज्ञापन
बने हैं 550 फ्लैट
पूरी सोसाइटी में 550 फ्लैट बने हैं, जिनमें 220 परिवार रहते हैं। बैंक ने विगत पांच अगस्त को नोटिस देकर के 20 अगस्त तक फ्लैट खाली करने के लिए कह दिया है। अब बैंक से इस तरह का नोटिस मिलने के बाद सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन