{"_id":"68ee42057d5da16fb10b89a5","slug":"unidentified-man-found-dead-in-drain-in-ankur-vihar-delhi-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अंकुर विहार के नाले में मृत मिला अज्ञात व्यक्ति, शव पर नहीं मिले चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अंकुर विहार के नाले में मृत मिला अज्ञात व्यक्ति, शव पर नहीं मिले चोट के निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Tue, 14 Oct 2025 05:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 Oct 2025 05:59 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि शव पर चोट का निशान नहीं मिला है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अंकुर विहार इलाके में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में उतराते मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। करावल नगर पुलिस थाने को शव के विषय में तड़के सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। शव को पहले मेडिकल जांच के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया और बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शव पर चोट का निशान नहीं मिला है और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। करावल नगर, सोनिया विहार और लोनी बॉर्डर सहित आसपास के इलाकों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं ताकि इस व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जा सके। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन