फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Underworld don Chhota Rajan's judicial custody extended till 15

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की न्यायिक हिरासत 15 तक बढ़ी

Thu, 03 Dec 2015 08:53 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Underworld don Chhota Rajan's judicial custody extended till 15

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की न्यायिक हिरासत सीबीआई अदालत ने 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है। सीबीआई ने राजन को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


छोटा राजन को बाली से गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षा कारणों से छोटा राजन को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीबीआई जज विनोद कुमार के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन


कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक अदालत ने छोटा राजन की न्यायिक हिरासत 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

राजन को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं किया

Underworld don Chhota Rajan's judicial custody extended till 15

सीबीआई ने सुरक्षा कारणों से छोटा राजन को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं किया। एजेंसी ने अर्जी दायर कर कहा कि राजन की जान पर खतरे के मद्देनजर उसे व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करना उचित नहीं होगा।


अदालत ने पेश मामले में 19 नवंबर को न्यायिक हिरासत में अति सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल भेज दिया था।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि कभी अंडरवर्ल्ड डॉन व फरार आतंकी दाऊद इब्राहिम के साथी रहे छोटा राजन पर दिल्ली व मुंबई में हत्या, रंगदारी व ड्रग्स तस्करी के 70 से ज्यादा मामले नामजद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed