{"_id":"6875462a142de454ea08aeab","slug":"undertrial-inmate-hangs-self-at-tihar-jail-hospital-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खिड़की से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खिड़की से फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Mon, 14 Jul 2025 11:32 PM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल अस्पताल की खिड़की से कथित तौर पर फांसी लगा ली। कैदी रमेश कर्माकर जेल नंबर 4 में बंद था और 28 मई से जेल नंबर 3 के जेल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला जब सोमवार सुबह कर्मचारियों को उसका शव मिला। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया, "कैदी जेल अस्पताल में चिकित्सा देखरेख में था। उसने अस्पताल परिसर में एक खिड़की से फांसी का फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।" उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन