फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Underpass start but Finishing work is still incomplete.

अंडरपास चालू लेकिन फिनिशिंग का काम अभी भी अधूरा

Tue, 02 Jun 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 02 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
Underpass start but Finishing work is still incomplete.

सिटी सेंटर पर अंडरपास भले ही चालू कर दिया गया है, लेकिन इसकी फिनिशिंग का काम अब तक अधूरा है।

विज्ञापन


जगह-जगह सड़क की जर्जर हालत, बीच रास्ते पर पड़ी निर्माण सामग्री अब भी लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। जिस रफ्तार से फिनिशिंग का काम चल रहा है, उससे उद्घाटन से पहले अंडरपास पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद नहीं है।

लंबे इंतजार के बाद सोमवार को लोगों ने खुद ही अंडरपास से आना-जाना शुरू कर दिया। इसके खुलने से लोगों ने राहत की सांस तो जरूर ली है, लेकिन परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन

अंडरपास पर वाहनों पर खतरा बरकरार

Underpass start but Finishing work is still incomplete.

अंडरपास की सड़क में उभरी कंक्रीट यहां से गुजरने वाले लोगों को खराब सड़क का अहसास करा रही है। जगह-जगह फैली कंक्रीट से दुपहिया चालकों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

वहीं, अंडरपास के अंदर से तेज रफ्तार गुजरते वाहनों के बीच रंगाई-पुताई का काम कर रहे कारीगर जोखिम मोल ले रहे हैं। अंडरपास पार करते ही सेक्टर-51/39 चौराहे की ओर जर्जर सड़क को ठीक नहीं किया गया।

इसके अलावा अंडरपास की सड़क को बनाने के लिए प्रयोग किए गए तारकोल और कंक्रीट के ढेर अब भी बीच सड़क पर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed