फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   under construction building collapsed in masoori at ghaziabad

गाजियाबाद: पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 की मौत, 9 घायल, सीएम ने जांच कमेटी गठित की

Mon, 23 Jul 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jul 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
under construction building collapsed in masoori at ghaziabad
मलबे से बच्चे को निकालने की कोशिश(बाएं), सागर नाम के एक बच्चे का शव ले जाते एनडीआरएफ के लोग - फोटो : राहुल

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित मिसलगढ़ी (आकाश नगर) में रविवार दोपहर पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ ने रात करीब 3 बजे तक 11 लोगों को निकाल लिया था। इस तरह घायलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई, जबकि राजेश नाम के युवक और एक 7-8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम सागर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


आधी रात बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा। जीडीए के एक अभियंता ने इस मामले में प्लॉट मालिक दिनेश कुमार सिंह, बिल्डर मुकेश सिंह व कृष्णपाल तोमर समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे यह बिल्डिंग अचानक तेज आवाज के साथ जमींदोज हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल हुए पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। करीब सवा घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ ने पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने जांच कमेटी गठित की

under construction building collapsed in masoori at ghaziabad
ghaziabad

 घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि बिलि्ंडग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। इस मामले में एक प्लॉट मालिक और पांच बिल्डरों को चिन्हित किया गया है।

एनडीआरएफ कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला ने छह साल के बच्चे के दबे होने की जानकारी दी है। उस बच्चे को अभी खोजा जा रहा है।

सीएम ने जांच कमेटी गठित की
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त मेरठ, डीएम गाजियाबाद और एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed