फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle's pet dog bit his niece, sister filed a case

Delhi NCR News: मामा के पालतू कुत्ते ने भांजी को काटा, बहन ने कर दिया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
छह माह पहले भी काटा था, तब भाई ने माफी मांगकर बहन को मना लिया था
विज्ञापन

अब दोबारा काटने पर बहन ने की पुलिस से शिकायत, गांधी नगर की वारदात
पाला हुआ है देसी नस्ल का कुत्ता, ख्याल न रखने की वजह से कुत्ता बेहद आक्रमक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गांधी नगर इलाके में नाना-नानी के घर आई 15 वर्षीय किशोरी को मामा के पालतू कुत्ते ने काट लिया। पीड़िता खुशी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। बेटी को काटने पर उसकी मां इतनी नाराज हुई कि उसने अपने भाई के खिलाफ ही थाने में शिकायत दे दी। भाई राजेश ने बहन से माफी मांगने का भी प्रयास किया, लेकिन बहन पूनम (47) नहीं मानी। गांधी नगर थाना पुलिस ने रविवार को छानबीन के बाद जानवर पालकर मानव जीवन खतरे में डालने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि पांच-छह महीने पहले भी राजेश के पालतू कुत्ते ने खुशी को काट लिया था। उस समय राजेश ने बहन से माफी मांगकर उसे मना लिया था। बहन का आरोप है कि उसका भाई राजेश अपने कुत्ते का ख्याल नहीं रखता है। इसकी वजह से कुत्ता काफी आक्रमक हो गया है। बहन ने राजेश से कई बार कुत्ते को बांधकर रखने के लिए भी कहा था। पुलिस पूनम और खुशी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पूनम अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहती है। इसका मायका गांधी नगर के धर्मपुरा में है। 17 अप्रैल को खुशी नाना-नानी के घर आई हुई थी। इसी मकान के भूतल पर पूनम के ताऊ का बेटा राजेश रहता है। कोविड के दौरान उसने देसी नस्ल का कुत्ता पाल लिया था। राजेश कुत्ते को अक्सर पीटता है, इसकी वजह से कुत्ता काफी गुस्सैल है। दोपहर करीब 3.30 बजे खुशी किसी काम से नीचे उतरी तो अचानक कुत्ते ने उसे काट लिया। पूनम घटना से काफी नाराज थी। कई दिन चले विवाद के बाद उसने 20 अप्रैल को मामले की शिकायत पुलिस से की। बाद में स्वामी दयानंद में खुशी की एमएलसी बनवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed