फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle kidnaps his nephew

बच्चे ने खोला ऐसा राज, चाचा ने कराया किडनैप

Thu, 19 Mar 2015 01:36 PM IST
Updated Thu, 19 Mar 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Uncle kidnaps his nephew

दिल्ली में शराब पीने की शिकायत से नाराज एक शख्स ने अपने साथियों के साथ रिश्ते में भतीजे लगने वाले दस वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने की एवज में 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आरके पुरम थाना पुलिस ने बच्चे को सकुशल मुक्त करा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि एकता विहार, सेक्टर-6, आरके पुरम में रहने वाले राजू ने 17 मार्च को आरके पुरम थाने में दस वर्षीय बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा स्कूल गया था।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे उसके पास किसी ने फोन कर बेटे का अपहरण कर लिए जाने की बात कही और शाम 5 बजे तक 30 लाख रुपये पहुंचाने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं करने की सूरत में बेटे की हत्या कर दिए जाने की धमकी भी दी। मामला दर्जकर पुलिस ने केस के लिए अलग टीम बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे को सकुशल मुक्त कराया

Uncle kidnaps his nephew

पुलिस की योजना के मुताबिक पीड़ित राजू ने अपहरणकर्ताओं को 5 लाख रुपये की फिरौती देने की हामी भर ली। पुलिस को सर्विलांस से आरोपियों के उद्योग विहार, मंगोलपुरी में होने की जानकारी मिली। आरोपी जब जखीरा पुलिस के पास फिरौती की रकम लेने आए उसी समय उन्हें पुलिस के होने का अहसास हो गया।

वह बच्चे को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे ने पूछताछ में बताया कि उसका अपहरण उसके चाचा सुनील ने (राजू के बुआ का बेटा) किया था। इसके बाद पुलिस ने सुनील के साथी मंगोलपुरी निवासी भगवानदास उर्फ सन्नी (22), तारकेश्वर (20) और करण (20) को 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपियों ने बताया कि राजू ने सुनील का शराब पीने को लेकर उसके पिता से शिकायत कर दी थी। इस बात से नाराज होकर सुनील ने संजय के अपहरण की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed