फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uncle and nephew together gang-raped a minor girl in Delhi

मामा-भांजे ने कलंकित की दिल्ली: अपहरण कर 12 साल की बालिका से किया सामूहिक दुष्कर्म, साजिद की साजिश का पर्दाफाश

Fri, 14 Apr 2023 08:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी साजिद ने वारदात से पहले ही एक नया सिम लिया था। 

विज्ञापन
uncle and nephew together gang-raped a minor girl in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में अपहरण कर 12 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बालिका को बहलाकर देवली गांव स्थित एक मकान में ले गए। वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे रात भर मकान में रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 15 वर्षीय एक नाबालिग व उसके मामा को पकड़ा लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिगड़ी में रहने वाली एक महिला ने 12 अप्रैल को तिगड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल से गायब है। अपहरण का मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बालिका को बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के दौरान बालिका ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराते हुए बालिका ने कहा कि उसकी सहेली का नाबालिग भाई उससे बाजार में 10 अप्रैल को मिला। यहां बहाने से वह उसे देवली गांव के एक मकान में ले गया। यहां नाबालिग और उसके मामा मो. साजिद उर्फ रोहित ने उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

मामले में तिगड़ी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने व पोक्सो आदि की धाराएं जोड़कर इंस्पेक्टर सुमित कुमार व इंस्पेक्टर दीपक दहिया की देखरेख में एसआई राकेश, हवलदार कृष्ण व हवलदार राजेंद्र की टीम ने जांच शुरू की। इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने खुद 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आखिरकार टीम ने मो. साजिद को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद नाबालिग को भी पकड़ लिया।

नई सिम से लोकेशन हुई ट्रेस
पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी साजिद ने वारदात से पहले ही एक नया सिम लिया था। इसे पुराने मोबाइल में डाल लिया था। इससे पुलिस ने मोबाइल की आईएमईआई पता कर लोकेशन ट्रेस कर कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी मो. साजिद (27) गांव सामकोला जिला बुलंदशहर यूपी का निवासी है। इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed