{"_id":"e9813e281afddd37108b810a7827f246","slug":"ultrasound-was-being-boutique-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुटीक में किया जा रहा था अल्ट्रासाउंड, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुटीक में किया जा रहा था अल्ट्रासाउंड, सील
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन का एक अनोखा तरीका वसुंधरा सेक्टर-16 में देखने को मिला। यहां एक बुटीक में अल्ट्रासाउंड किए जाने का मामला प्रकाश में आया। सीएमओ ने तुरंत बुटीक और क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-16 में निशा बुटीक के नाम से चल रही दुकान में अल्ट्रासाउंड होते पकड़ा गया। अफसरों के सामने बुटीक संचालक ने तर्क दिया कि पास में ही संजीवनी डायग्नोस्टिक सेंटर है, जिसमें रेनोवेशन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
इसी सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को बुटीक में शिफ्ट कर दिया गया था। इसलिए यहीं पर मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। अल्ट्रासाउंड रजिस्टर्ड चिकित्सक नहीं, बल्कि टेक्नीनिशियन द्वारा किया जा रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इसकी सूचना सीएमओ अजेय अग्रवाल को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। इस पर बुटीक और संजीवनी डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।
सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि मौके की वीडियोग्राफी कराई गई है। इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।