फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ultrasound centre employee went on strike for long

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए अल्ट्रासाउंड सेंटर

Sat, 03 Sep 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
ultrasound centre employee went on strike for long
ट्रेड यून‌ियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट में संशोधन की मांग नहीं मानी जाने पर शहर के सभी निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हालांकि सरकारी हड़ताल होने की वजह से शुक्रवार को बीके सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले कम ही पहुंचे।

विज्ञापन


मालूम हो कि गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) एक्ट में संशोधन की मांग इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) पिछले साल से कर रही है। आईआरआईए की जिला इकाई ने कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिला उपायुक्त चंद्रशेखर को सौंपा था।
विज्ञापन


जिला इकाई के प्रधान डॉ.  सत्यपाल जयंत का कहना है कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट में संशोधन की मांग पर सरकार केवल आश्वासन ही दे रही है। बृहस्पतिवार को मांग पूरी नहीं की गई इसलिए रेडियोलॉजिस्ट शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें छापेमारी के नाम पर रेडियोलॉजिस्ट्स को परेशान करती हैं। दस्तावेज में भूल से हुई गलती पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लिंग परीक्षण का आरोप लगाकर सेंटर सील कर देती हैं।


ईमानदार डॉक्टरों को परेशान नहीं किए जाने और एक्ट में लंबे समय से संशोधन के लिए की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक रेडियोलॉजिस्ट अपने सेंटर नहीं शुरू करेंगे। डॉ. सत्यपाल जयंत ने बताया कि शुक्रवार को कॉरपोरेट अस्पताल और नर्सिंग होम में भी अल्ट्रासाउंड जांच नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed