फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UK woman living at Jantar Mantar dies under suspicious circumstances

Delhi: जंतर-मंतर पर रहने वाली यूके की महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया नया खुलासा

Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 30 जुलाई के दिन महिला के बेड से गिरने की सूचना मिली थी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई करते हुए उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर अगले दिन परिजनों को सौंप दिया था।

विज्ञापन
UK woman living at Jantar Mantar dies under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में धरना-प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध जंतर-मंतर पर स्थित कोठी नंबर-7 (जेडीयू कार्यालय के पीछे ) के पीछे स्टाफ क्वाटर में रहने वाली इंग्लैंड की बुजुर्ग महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले में नया मोड़ ला दिया है। महिला की जुलाई की आखिर में संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि पलंग से गिरने से वृद्धा की मौत हुई है। 

विज्ञापन

कनॉट प्लेस थाना पुलिस शुरुआत में इसे स्वाभाविक मौत मान रही थी और वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों का सौंप दिया था। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि अब महिला के शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई है। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसे में हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पॉल लाइने ग्रोथर (85 वर्ष) मूल रूप से इंग्लैंड की रहने वाली थीं। उन्होंने भारतीय से शादी की थी और दिल्ली में रहने लग गई थीं। वह 7, जंतर-मंतर स्थित जेडीयू कार्यालय के पीछे स्टाफ क्वाटर में बेटे व बहू के साथ रहती थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 30 जुलाई के दिन उनके बेड से गिरने की सूचना मिली थी। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई करते हुए उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर अगले दिन परिजनों को सौंप दिया था।

 

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त महला ने बताया कि अब उनके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। ऐसे में कनॉट प्लेस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच पर एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत खुद नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed