फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ujina Drain dry, rains missing too; crisis looms over Kharif crops.

Delhi NCR News: उजीना ड्रेन सूखी, बारिश भी गायब<bha>;</bha> खरीफ फसलों पर मंडराया संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
- कई महीनों से पानी नहीं आने से किसानों की बढ़ी चिंता, जल्द पानी छोड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन

पिनगवां। खरीफ सीजन के बीच उजीना ड्रेन में पानी नहीं पहुंचने और बारिश का इंतजार लंबा होने से क्षेत्र के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में बोई गई फसलें नमी के अभाव में सूखने लगी हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। किसानों ने सरकार और सिंचाई विभाग से उजीना ड्रेन में जल्द पानी छोड़ने की मांग की है। क्षेत्र से गुजरने वाली उजीना ड्रेन पिछले कई महीनों से सूखी पड़ी है। ऐसे में किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन समय पर वर्षा नहीं होने से हालात और गंभीर हो गए हैं। कई किसानों ने खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई कर दी है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण फसलों का विकास रुक गया है और कई जगह पौधे सूखने लगे हैं। किसान मोहम्मद इलियास, मोहम्मद आरिफ, अंसार खान, अब्दुल सकूर और दाऊद खान ने बताया कि यदि समय रहते उजीना ड्रेन में पानी छोड़ दिया जाए तो किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकते हैं और नुकसान से बच सकते हैं। उनका कहना है कि लगातार सूखी पड़ी ड्रेन के कारण खेती करना मुश्किल होता जा रहा है।
किसानों ने बताया कि उजीना ड्रेन कई दर्जन गांवों के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। ड्रेन में पानी नहीं आने का असर पूरे क्षेत्र की कृषि पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो खरीफ की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से मांग की है कि फसलों की स्थिति को देखते हुए उजीना ड्रेन में जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी मेहनत बर्बाद होने से बच सके।
विज्ञापन

-----------
उजीना ड्रेन में पीछे से ही पानी नहीं आ रहा है, इसलिए फिलहाल पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। उच्च स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संभावना है कि अगले एक-दो दिनों में पानी छोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुबारिक खान, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed