फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UG-PG students can apply for EWS scheme in DU till January 10

डीयू में भी EWS योजना: फीस में मिलेगी छूट, यूजी-पीजी के छात्र 10 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 26 Dec 2023 09:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Dec 2023 09:37 AM IST
सार

वित्तीय सहायता योजना के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगे हैं। यूजी-पीजी के छात्र 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UG-PG students can apply for EWS scheme in DU till January 10
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) छात्रों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसकी घोषणा डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने की है।

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी, 2024 तक अपने संबंधित विभागों, संस्थानों या केंद्रों पर आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं। इसमें निर्धारित कैटगरी एक की स्थिति में फीस में 100 फीसदी और कैटेगरी दो के मामले में अधिकतम 50 फीसदी की छूट पा सकते हैं। हालांकि, छात्र-छात्राओं को एग्जाम और हॉस्टल फीस भरनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उन छात्रों पर शुल्क माफी योजना लागू है, जो डीयू के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। जिन उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम है, उन्हें शुल्क में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि जिन छात्रों की पारिवारिक आय चार लाख रुपये से आठ लाख रुपये के बीच है, उन्हें योजना के तहत 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। पिछले परीक्षा पत्रों के बकाया वाले उम्मीदवार स्कीम के लिए पात्र नहीं हैं। वहीं, बीटेक व पांच वर्षीय कोर्स के लिए यह लागू नहीं है।  

विज्ञापन

इन दस्तावेज की होगी जरूरत
- पिछले वित्तीय वर्ष केलिए वार्षिक पारिवारिक आय प्रमाण पत्र।
- माता-पिता के आईटीआर की प्रति यदि जहां भीलागू हो।
- पिछली परीक्षा उत्तीर्ण की मार्कशीट की प्रतियां।
- डिग्री व स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में वास्तविक छात्र प्रमाण पत्र की प्रति।
- अलग-अलग मदों में अलग-अलग राशि का उल्लेख करते हुए शुल्क रसीद की प्रति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed