{"_id":"598c874c4f1c1b2c398b4757","slug":"uber-cab-driver-abused-a-lady-over-a-phone-call","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उबर कैब ड्राईवर ने की महिला से अश्लीलता, पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबर कैब ड्राईवर ने की महिला से अश्लीलता, पुलिस में की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ कोर्स रोड स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ उबर कैब के चालक द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।
इस पर महिला ने सुशांत लोक थाना पुलिस को फोन पर शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस को महिला की लिखित शिकायत न मिलने के चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।
पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार को वह अपनी कंपनी में काम खत्म करने के बाद अपनी सहेली की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने सेक्टर-15 जाना था। ऑफिस से देर रात निकलने के लिए उसने उबर कैब बुक कराई थी।

नाराज चालक ने दी फोन पर गालियां
demo pic
युवती के मुताबिक, बुकिंग के करीब एक मिनट बाद ही कैब चालक का उनके पास फोन आ गया, लेकिन फोन पर दो लोगों की आवाजें आ रही थी। ऐसे में संदेह होने पर उसने बुकिंग रद्द कर दोबारा से बुकिंग की, लेकिन एक बार फिर से उसी कैब चालक के पास कॉल आ गई।
ऐसे में उन्होंने दोबारा बुकिंग रद्द करा दी। युवती के मुताबिक दो बार बुकिंग रद्द करने से नाराज कैब चालक जुमरान ने करीब पांच मिनट बाद फोन कर उसे गालियां दीं और धमकाया।
सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव फौगाट ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी महिला कर्मचारी ने उन्हें फोन करके दी है। अभी तक महिला ने लिखित शिकायत नहीं दी है। लिखित शिकायत आने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।