फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uber cab driver abused a lady over a phone call

उबर कैब ड्राईवर ने की महिला से अश्लीलता, पुलिस में की शिकायत

Thu, 10 Aug 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 10 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
uber cab driver abused a lady over a phone call
गोल्फ कोर्स रोड स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ उबर कैब के चालक द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस पर महिला ने सुशांत लोक थाना पुलिस को फोन पर शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस को महिला की लिखित शिकायत न मिलने के चलते मामला दर्ज नहीं किया जा सका है।

पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार को वह अपनी कंपनी में काम खत्म करने के बाद अपनी सहेली की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने सेक्टर-15 जाना था। ऑफिस से देर रात निकलने के लिए उसने उबर कैब बुक कराई थी।
विज्ञापन

नाराज चालक ने दी फोन पर गालियां

uber cab driver abused a lady over a phone call
demo pic
युवती के मुताबिक, बुकिंग के करीब एक मिनट बाद ही कैब चालक का उनके पास फोन आ गया, लेकिन फोन पर दो लोगों की आवाजें आ रही थी। ऐसे में संदेह होने पर उसने बुकिंग रद्द कर दोबारा से बुकिंग की, लेकिन एक बार फिर से उसी कैब चालक के पास कॉल आ गई।

ऐसे में उन्होंने दोबारा बुकिंग रद्द करा दी। युवती के मुताबिक दो बार बुकिंग रद्द करने से नाराज कैब चालक जुमरान ने करीब पांच मिनट बाद फोन कर उसे गालियां दीं और धमकाया।

सुशांत लोक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव फौगाट ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी महिला कर्मचारी ने उन्हें फोन करके दी है। अभी तक महिला ने लिखित शिकायत नहीं दी है। लिखित शिकायत आने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed