{"_id":"58f2197e4f1c1bbb4ccf612c","slug":"u-turn-bridge-will-make-in-gurugram-delhi-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM खट्टर ने कहा- गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर बनेगा यू आकार का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM खट्टर ने कहा- गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर बनेगा यू आकार का पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 15 Apr 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-8 स्थित दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर एंबियंस मॉल के सामने यू आकार का पुल बनाया जाएगा। जिससे वाहन चालकों को दिल्ली की सीमा में घुसकर दूर तक घूमकर वापस नहीं आना पडे़गा। इससे कमर्शियल वाहनों को एमसीडी टैक्स से भी निजात मिलेगी। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही।
वह शनिवार सुबह गुरुग्राम को ट्रैफिक जाम तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा लागू की जा रही परियोजनाओं का अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मौके पर पहुंचकर परियोजनाओं का निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उनका दौरा सुबह 8:30 बजे दिल्ली-गुरुग्राम सीमा से शुरू हुआ और डीएलएफ साइबर हब, गोल्फ कोर्स रोड़, एसपीआर, द्वारका एक्सप्रेस-वे (एनपीआर), हीरो चौक से शहीद कैप्टन उमंग भारद्वाज चौक, बसई फ्लाईओवर, पुरानी दिल्ली रोड़, अतुल कटारिया चौक, इफको चौक, सिग्रेचर टावर चौक, राजीव चौक आदि जगहों पर चल रही परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और मौके पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। राजीव चौक, इफको चौक, सिग्रेचर टावर चौक और महाराणा प्रताप चौक के सुधारीकरण के कार्यों का लिया जायजा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि 33 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को एक साल में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हीरो चौक पर जलभराव रोकने के लिए बादशाहपुर ड्रेन के सुधारीकरण कार्य भी मौके पर जाकर देखा और उसके बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा हरियाणा आवास बोर्ड के चेयरमैन जवाहर यादव भी उनके साथ थे।