फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two youths shot during a wedding ceremony due to rivalry

Delhi: शादी समारोह के दौरान रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 06 Feb 2024 05:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths shot during a wedding ceremony due to rivalry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

वेलकम इलाके में शादी समारोह के दौरान दो युवकों को गोली मारने का मामला सामने आया है। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। पीड़ित सुमित (29) के कान को छूती हुई गोली निकली तो वहीं इसके रिश्ते के भाई राहुल (38) के सीने में गोली लग गई। इसके बाद आरोपी हवा में गोलियां चलाते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। सुमित परिवार के साथ एस-ब्लॉक, वेलकम में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और एक बेटा है। सुमित का प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं राहुल परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहता है। वह पेशे से कार चालक है।
विज्ञापन


रविवार रात को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए झील पार्क पहुंचे। अभी दोनों शादी स्थल पहुंचे ही थे कि चार आरोपियों ने उनको घेर लिया। मारपीट करने के बाद एक युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। बाद में हवा में गोली चलाकर आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुमित को छुट्टी दे दी। सुमित का आरोप है कि चार माह पूर्व भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसके दौरान जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। अब दोबारा दोनों भाइयों पर हमला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed